Menu
blogid : 7023 postid : 5

holi

nagi
nagi
  • 4 Posts
  • 2 Comments

होली-होली
“होली होली होली देखो आ गई रे होली,
रंगों की होली में देखो मस्तों की टोली,
सराबोर हो खेल रहे हैं देखो हमजोली,
बाबुल के घर से निकली सजनी की डोली,
मन में लड्डू फूट रहे हैं खेलूंगी होली,
नवजीवन के पथ पर ये पहली होली,
अबकी होली में देखो मै साजन की हो ली,
भीग गई सब अंगिया मोरी भीगी रे चोली,
भर गई है खुशियों से अब मेरी झोली,
रंग दे पिया मोहे प्यार के रंग में ऐसी हो होली,
छूटे न ये रंग जीवन भर याद रहे होली.
—होली की हार्दिक शुभ कामनाओं सहित——-नागेश खरे ‘नागी’, बाँदा (उत्तर प्रदेश) मो-9415170115

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply